द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा चुनाव 16 मार्च यानि कल होना है। चुनाव पांच सीटों के लिए होने हैं। अब चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में पूरी तरह से गरमा-गरमी दिख रही है। चार सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर अटकलें बनी हुई है, क्योंकि एक सीट पर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव एडी सिंह को मैंदान में उतारें हैं। अब राज्य की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुट गए हैं। रविवार सुबह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद एनडीए नेताओं ने दावा किया कि इस बार भी राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर उनकी जीत तय है। बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महागठबंधन चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन जीत एनडीए की ही होगी। वहीं मंत्री विजय चौधरी ने भी भरोसा जताते हुए कहा कि गठबंधन को किसी तरह का कोई संदेह नहीं है और पांचों सीटों पर एनडीए की जीत होगी।
.jpeg)
वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन भी पूरी तरह सक्रिय है। पटना के होटल पनाश कौटिल्य में महागठबंधन की अहम बैठक चल रही है, जहां विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश की जा रही है। मतदान से 24 घंटे पहले क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर सभी दल सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। बरहाल चुनाव को लेकर संख्या बल के हिसाब से महागठबंधन का पलड़ा भारी दिख रहा है लेकिन एनडीए के तरफ से जीत का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अब सबकी नजर 16 मार्च को होने वाले मतदान पर टिकी है।