logo

बिहार में बारिश ने मचाई तबाही, यातायात सेवा ठप; भारी मात्रा में किसानों की फसलें बर्बाद

FLOOD1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में लगातार हो रही बारिश ने पुरे राज्य में काफी तबाही मचा कर रख दी है। बिहार के कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त- व्यस्त हो चुका है। रेल और विमान सेवाएं भी ठप हो चुकी है। इसी बीच छपरा, सिवान, मोतिहारी और गोपालगंज में शनिवार को सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं आगंनबाड़ी केंद्रों में भी शनिवार को छुट्टी कर दी गई है। इस भारी बारिश में सबसे अधिक नुकसान खेतों में लगे फसलों को पहुंचा है। जहां सब्जी की फसलें बारिश के कारण ख़राब हो चुकी है। 
यातायात और बिजली व्यवस्था ठप
मुजफ्फरपुर-सीवान रेलखंड पर ओएचई (OHE) पर पेड़ गिरने से वैशाली एक्सप्रेस और क्लोन एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। वहीं, छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रैक की मिट्टी धंसने से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो चुका है। खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया, जिससे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। बारिश को असर विद्युत आपूर्ति पर भी दिखायी दे रहा है, जहां सीवान में 10 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल रही, जिससे पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं मुजफ्फरपुर में भी एमआईटी सहित कई इलाके में विद्युत फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही।
फसलों को भारी नुकसान
छपरा और गोपालगंज सहित कई जिले के शहरी और ग्रामीण सड़कों पर पानी भर चुका है। वहीं गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मक्का, गन्ना, धान और हरी सब्जी की भारी मात्रा में फसलों को क्षति पहुँची है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है।
जिसके बाद मौसम विभाग की चेतावनी जारी कर दी है। जिसके मद्देनजर, पूर्वी चंपारण में बाढ़ और रेनकट की आशंका को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधी प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है और सीओ तथा संबंधित अभियंताओं को संभावित बाढ़ एवं जल-जनित खतरों के प्रति पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar rain fall bihar rain news Widespread Damage Heavy Rain in Bihar Traffic Services Halted Crop Damage Flood Alert Flood Threat bihar Flood Alert