logo

बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में आज फिर हो सकती है बारिश, वहीं कई जिलों में लू का अलर्ट

6fee.jpg

बिहार

बिहार के कई जिलों में आज को फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो सीमांचल के इलाकों में जैसे अररिया, पूर्णियां, कटिहार और किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को भी इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है, जिसे लेकर विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

 

बाकि जिलों में लू का खतरा

वहीं, बाकि जिलों के लिए लू के खतरे और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। वहीं, 19 अप्रैल से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि गुरुवार को भी बांका और जमुई में अचानक बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि इस दौरान तापमान में खासा बदलाव देखने को नहीं मिला।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री बढ़ोतरी

वहीं गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। साथ ही राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tags - Bihar weather Seemanchal rain forecast Araria weather Purnia rain Katihar weather update Kishanganj rainfall thunderstorm alert Bihar lightning warning India yellow alert weather heatwave Bihar rising temperature April Patna temperature today