logo

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का रूट बदला, राजगीर-बंधुआ होकर चलेगी ट्रेन

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का रूट बदला, राजगीर-बंधुआ होकर चलेगी ट्रेन

द फॉलोअप डेस्क
रेलवे द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (18625) और हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) अब अपने नियमित मार्ग के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होकर संचालित होंगी। इस बदलाव से यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी।


खड़गपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस प्रभावित
दूसरी ओर, दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में रुप्सा यार्ड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। नीलांचल एक्सप्रेस (12876) आनंद विहार टर्मिनल से 90 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (22823) भुवनेश्वर से 60 मिनट विलंब से चलेगी, जबकि नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (22824) नई दिल्ली से 120 मिनट देर से प्रस्थान करेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

 

Tags - IndianRailways TrainUpdate RailwayNews TravelAlert BreakingNews