द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीएम मोदी को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल मामले में गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि बिहार भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है।
कृष्ण सिंह कल्लू ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी लगातार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दी है। और कानूनी कार्रवाई की मांग कर दी है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस पर भाजपा ने कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पुरे देश का अपमान है। जिसके बाद एक बार फिर से राहुल गांधी कानूनी पेंच में घिरते नज़र आ रहे हैं।