द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा आज से शुरू होने वाली है। इसकी शुरुआत रोहतास से होने वाली है, जबकि समापन पटना में होने जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी सासाराम पहुंच चुके हैं। जहां से वे इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट विशेष पुनरीक्षण के खिलाफ यह रैली निकाली जा रही है। इस यात्रा में तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेता शामिल होने वाले हैं। .jpeg)
वहीं इस दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग पहुंचे हुए हैं और सभा में "वोट चोर गद्दी छोड़" नारे लगा रहे हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी इस रैली में शामिल होने सासाराम पहुंच चुके हैं। उन्होंने अक्सर खुद को राहुल गांधी का बड़ा समर्थक बताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि "राहुल गांधी भारत की जनता की आवाज बनने के लिए 10,000 किलोमीटर पैदल चले हैं, वे युवाओं की बात करते हैं। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं, वे राजनीतिक फायदे-नुकसान के लिए नहीं निकले हैं बल्कि नफरत मिटाने, चुनाव आयोग की लूट रोकने, किसानों के कल्याण और युवाओं के रोजगार के लिए निकले हैं।
राहुल गांधी की इस यात्रा का पहला चरण 16 दिनों का होगा, जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। इस यात्रा का रूट मैप पहले ही जारी कर दिया गया था।