logo

राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ने से किया इनकार, कहा— सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर करवा लें खाली

RABRI.jpg

पटना/बिहार
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 20 साल पुराने आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया है। पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को खाली करने से राबड़ी देवी ने साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर बंगला खाली करवा ले। भवन निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को नोटिस भेजा गया था। विभाग की ओर से यह तीसरा नोटिस बताया जा रहा है।

नया आवास मिलने के बाद भी नहीं हुआ खाली
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अब यह आवास पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जाना है। इसलिए बार-बार नोटिस भेज कर जल्दी खाली करने को कहा जा रहा है। लेकिन राबड़ी देवी ने इसे विभाग की नोटिस को दरकिनार करते हुए साफ मना कर दिया है। राबड़ी ने मुख्य़मंत्री सम्राट चौधरी सरकार को कहा कि अगर आवास खाली करना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। विभाग के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी राबड़ी आवास को खाली कराने की नोटिस भेजा गया था। उस समय विभाग की ओर से नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था और पुराने आवास को खाली करने को कहा गया था।

पिछले छह महीनों में कई बार नोटिस
लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार साल 2005 से ही 10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी बंगले में रह रहे हैं। विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार नोटिस भेजकर खाली करने को कहा गया है। जिसके बाद घर का सामान चरणबद्ध तरीके से अन्य आवासों में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक आवास पूरी तरह से आवास को खाली नहीं किया गया है। विभाग का कहना है कि नया आवास मिलने के बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है। खैर... अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि राबड़ी के मना करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट क्या स्टैंड लेते हैं?

Tags - Rabri Devi 10 Circular Road Rabri Devi residence Bihar politics