द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार पूर्णिया जिला पहुँच रहे हैं। जहां वे 36000 करोड़ रुपए की परियाजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इसके साथ ही वे पूर्णिया में करीब 46 करोड़ रुपए की लागत से बने एयरपोर्ट का आज उद्घाटन करेंगे। .jpeg)
प्रधानमंत्री आज दोपहर 2:20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पर आईएएफ बीबीजे विमान से उतरेंगे। और इसके बाद वहां टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। वहां से वे हेलिकॉप्टर से द्वारा दोपहर 3:15 बजे सिकंदरपुर पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 4:45 बजे शाम तक करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।