logo

बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 27 अप्रैल तक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप प्रकाशन

6fe5ि्.jpg

पटना
बिहार में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को 27 अप्रैल तक इसका प्रारुप तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया है। 

छह पदों के लिए होंगे चुनाव 

निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने इस साल के अंत में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पंचायत सह जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वो 2011 की जनगणना के आधार पर ही प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र-1 का प्रारुप तैयार करें। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रपत्र-1 में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत और पंच जैसे छह पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि इसमें संबंधित क्षेत्रों की जनसंख्या, पंचायत का नाम, वार्ड, और अन्य सभी विवरण पूरी तरीके से डिजिटल फॉर्म में होगा और सभी आंकड़े वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

उम्मीदवार 11 मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

दरअसल चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उम्मीदवार, चुनाव से संबंधित आपत्तियां 27 अप्रैल से 11 मई तक कर सकते हैं। 27 अप्रैल से 14 मई तक आपत्तियों का निबटारा कर दिया जाएगा। वहीं अंतिम रुप से प्रपत्र-1 का प्रकाशन 25 मई को होगा। साथ ही जिला गजट में इसका प्रकाशन 29 मई को किया जाएगा।

Tags - Bihar panchayat election 2026 State Election Commission Bihar Mukesh Kumar Sinha directive Bihar local body elections Panchayat election preparation district magistrate instructions Bihar electoral roll draft Bihar Gram Panchayat elections India w