logo

मुख्य सचिव से मिले प्रशांत किशोर, बांकीपुर की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

PKPAT.jpg

पटना 
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर पटना और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक में राशन, नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
प्रशांत किशोर ने बताया कि यह बैठक डीजीपी के साथ हुई पिछली मुलाकात का फॉलोअप थी। उन्होंने खास तौर पर पटना के राशन कार्डधारकों को मिलने वाले 5 किलो अनाज की समस्या को मुख्य सचिव के सामने रखा।

संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन

मुख्य सचिव ने राशन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत पटना में नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज की समस्याओं पर भी विस्तार से बातचीत हुई। प्रशांत किशोर के अनुसार, पटना नगर निगम के साथ समन्वय कर शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए गए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Prashant Kishor Patna Issues Ration Card Smart City Basic Facilities