logo

BANKIPUR UPDATE : जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर भारी वोटों से आगे, BJP दूसरे और RJD तीसरे नंबर पर

Screenshot_2026-08-03_115240.jpg

पटना 
चुनावी मतगणना के ताज़ा आंकड़ों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बड़ी बढ़त बना ली है। प्राप्त रुझानों के अनुसार, प्रशांत किशोर 20,059 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 6,011 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। लगातार बढ़ते अंतर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है और भाजपा के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले गढ़ में सत्ता का समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है।

प्रशांत किशोर की बढ़त जारी, भाजपा दूसरे और राजद तीसरे नंबर पर
ताजा चुनावी रुझानों के अनुसार, 'स्कूल बैग' चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। हर राउंड की गिनती के साथ उनकी बढ़त का अंतर बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन प्रशांत किशोर से बढ़ते फासले ने उनकी चुनौती बढ़ा दी है। वहीं, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता मुकाबले में काफी पीछे चल रही हैं। राजनीतिक जानकारों के बीच चर्चा तेज है कि इस चुनावी मुकाबले में 'स्कूल बैग' की बढ़त के सामने 'लालटेन' की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। वहीं भाजपा को भी अपने मजबूत माने जाने वाले क्षेत्र में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्याशियों की स्थिति 
प्रशांत किशोर (जन सुराज पार्टी): 20,059 वोट (6,011 वोटों से आगे)
नीरज कुमार (भारतीय जनता पार्टी - BJP): 14,048 वोट (दूसरे स्थान पर)
रेखा कुमारी (राष्ट्रीय जनता दल - RJD): 3,983 वोट (तीसरे स्थान पर)

BJP दूसरे और RJD तीसरे नंबर पर खिसकी
भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार 14,048 वोट पाकर दूसरे स्थान पर पीछे  चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक मात्र 3,983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और वहीं  प्रशांत किशोर से 20,000 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी की इस बढ़त ने मुख्यधारा की दोनों बड़ी पार्टियों BJP और RJD के लिए चिंता बढ़ा दी है। मतगणना जारी है और आने वाले राउंड्स के साथ तस्वीर और स्पष्ट होगी।
बांकीपुर में भाजपा के गढ़ पर संकट, प्रशांत किशोर की बढ़त से बदले समीकरण
बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत किला मानी जाती रही है। ऐसे में अगर यह सीट भाजपा के हाथ से निकलती है तो इसे राज्य की राजनीति में बड़ा झटका माना जा सकता है। वहीं, पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रशांत किशोर के लिए यह बढ़त उनकी बढ़ती राजनीतिक पकड़ और जनाधार का बड़ा संकेत मानी जा रही है।
14वें राउंड तक प्रशांत किशोर आगे, अंतिम नतीजे का इंतजार
मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। फिलहाल 14वें राउंड तक के रुझानों में बांकीपुर सीट पर मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है। प्रशांत किशोर की बढ़त ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जो बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत कर सकता है।
 

Tags - Prashant Kishor Jan Suraaj Bihar Election Patna News Election Result