द फॉलोअप डेस्क
बिहार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भोजपुर साइबर थाना में FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। दरअसल गुरुवार को RJD के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें दानिश रिजवान कथित रूप से हवाई फायरिंग करते नजर आए। राजद ने वीडियो के साथ एनडीए सरकार पर भी कानून व्यवस्था को लेकर भी तीखा हमला बोला। प्रदेश की राजनीति में इस पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
.jpeg)
हालांकि दानिश रिजवान ने सफाई देते हुए कहा यह उनका दशकों पुराना वीडियो है, जिसे AI की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि इस मामले में आरा सदर के एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि वीडियो को किसने एडिट किया और किस उद्देश्य से उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया।