logo

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज: राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बिहार विधानसभा की सचिव का तबादला

bihar51.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आज सुबह 9 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। बिहार की राजनीतिक गलियारों में सचिव ख्याति सिंह के तबादले से सियासी हलचलें और तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ख्याति सिंह को पटना उच्च न्यायालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के पद पर नियुक्त किया गया है। ख्याति सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं।  बताया जा रहा है कि नए आदेश के तहत ख्याति सिंह अब पटना उच्च न्यायालय में ओएसडी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। हालांकि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी रहने के बीच अचानक हुए इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। अब देखना  यह कि इस फैसले का चुनाव प्रक्रिया पर क्या और कितना असर पड़ता है।

Tags - Bihar Rajya Sabha election 2026 Bihar Assembly secretary transfer Khyati Singh transfer news Bihar Vidhan Sabha secretary Khyati Singh Patna High Court OSD appointment Rajya Sabha election Bihar update Bihar political news today returning officer R