logo

राबड़ी आवास पहुंची बड़ी पुलिस फोर्स, कुछ घंटे पहले सीएम को दी थी आवास खाली कराने की चुनौती

rabadi1.jpg

पटना/बिहार
पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। आज ही कुछ घंटे पहले ही राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवास खाली कराने को लेकर चुनौती दी थी। अब तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आवास को खाली कराने पुलिस टीम भारी संख्या में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, SDPO अनु कुमारी आवास के अंदर गई हैं। गाजियाबाद से लौटते ही राबड़ी ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी थी और कहा था हम खाली नहीं करेंगे। अगर आवास को खाली करवाना है तो सम्राट पुलिस फोर्स भेजकर करवा ले।

 

चुनौती को स्वीकार किया सम्राट सरकार
अब राबड़ी की चुनौती को स्वीकारते हुए सम्राट सरकार ने आवास खाली कराने के लिए फोर्स भेज दिया है। इस टीम की नेतृत्वकर्ता SDPO अनु कुमारी हैं। वह आवास के अंदर गई हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। इससे पहले राबड़ी आवास पर तीन बार नोटिस भेजा गया था जिसमें स्पष्ट किया गया था कि अब यह आवास पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जाना है। इसलिए इसे खाली करें, लेकिन राबड़ी ने इसे विभाग की नोटिस को दरकिनार करते हुए साफ मना कर दिया था।विभाग के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी राबड़ी आवास को खाली कराने की नोटिस भेजा गया था। उस समय विभाग की ओर से नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था और पुराने आवास को खाली करने को कहा गया था।
 

पिछले छह महीनों में कई बार नोटिस
लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार साल 2005 से ही 10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी बंगले में रह रहे हैं। विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार नोटिस भेजकर खाली करने को कहा गया है। जिसके बाद घर का सामान चरणबद्ध तरीके से अन्य आवासों में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक आवास पूरी तरह से आवास को खाली नहीं किया गया है। विभाग का कहना है कि नया आवास मिलने के बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है। अब मुख्यमंत्री सम्राट सरकार ने राबड़ी की चुनौती स्वीकार करते हुए आवास पर फोर्स भेज दी है।

Tags - Rabri Devi residence 10 Circular Road Rabri Devi bungalow row Bihar politics