logo

पटना यूनिवर्सिटी के छात्रावास में आधी रात पुलिस का छापा, 8 छात्र नशे की हालत में गिरफ्तार

patna_college1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना युनिवर्सिटी के हॉस्टलों में बीते बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान नशे की हालत में 8 छात्रों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 2025 के बमबाजी कांड का आरोपी साहिल कुमार भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पुलिस ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीने की पुष्टि की है। बताते चलें कि यह कार्रवाई सिटी एसपी मध्य के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि इससे कैंपस में सख्ती का एक संदेश गया है।

वहीं, अचानक पुलिस को देखकर कई छात्र भागने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार छात्रों में साइंस कॉलेज कैंपस स्थित हॉस्टल में हुए बमबाजी कांड का आरोपी जिसका नाम साहिल कुमार उर्फ विष्णु बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, विश्वविद्यालय परिसर में आपराधिक तत्वों की सक्रियता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इसी बीच मैथिली विभाग के एक छात्र द्वारा छात्र संघ चुनाव के तीन पदों पर नामांकन की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया है। चुनाव पदाधिकारी द्वारा 19 फरवरी को स्क्रूटनी की तिथि तय की गई है। बहरहाल, पुलिस कार्रवाई के इस कदम के बाद छात्र राजनीति पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही  है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन भी कैंपस में अनुशासन बनाए रखने को लेकर गंभीर है।

Tags - Patna University hostel police raid late night crackdown 8 students arrested drugged students Sahil Kumar 2025 bombing case City SP Madhya breath analyzer test campus criminal activity university administration student union elections Mathili