logo

पुलिस पर सवाल खड़े करने वालों पर सम्राट चौधरी का तंज कहा- गिरफ्तारी के बाद तबियत बिगड़ने लगती है

cccsfgfg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि एयरपोर्ट पर बिहार पुलिस चींटी तक को नहीं मार सकती, वे दो घंटे में कानून के शिकंजे में आ जाते हैं। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ जाती है और वे अस्पताल का सहारा लेने लगते हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक ड्रामा बताते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था को मजबूत बताया। दरअसल उनका इशारा उन नेताओं की ओर था जो गिरफ्तारी से पहले सख्त बयान देते हैं और बाद में मेडिकल कारणों का सहारा लेते हैं। आगे उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो हाल यह है कि हाथी भी बीमार होकर अस्पताल जाना पसंद करने लगे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश की जाती है। कुछ नेता बाहर से आकर बड़े-बड़े दावे करते हैं और राज्य की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। लेकिन कानून अपना काम ईमानदारी से करता है। उन्होंने ये दावा किया कि बिहार पुलिस पूरी तरह से अपराधियों को पकड़ने में सतर्क और सक्षम है। वहीं, सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर बिहार की छवि खराब करने की भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज है और सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विपक्ष के बयान तथ्यों से परे रहते हैं और जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार मजबूत है। राजनीतिक बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदलती। बिहार की व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को पहले हकीकत देखनी चाहिए।

Tags - Samrat Choudhary Statement Bihar Deputy Chief Minister Bihar Police Action Opposition Criticism Law and Order Bihar Political Drama Allegation Arrest and Health Issue Remark Airport Security Comment Zero Tolerance Policy Bihar Government Claim C