logo

पुलिस ने देह व्यापार का किया खुलासा, 2 को किया गिरफ्तार; एक महिला मुक्त

prostitution.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना में पुलिस ने एक होटल से अवैध देह व्यापार धंधे का खुलासा किया है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक महिला को मुक्त कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह जिस्मफरोशी का धंधा सबकुछ डिजिटल और ऑनलाइन चलता था। डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया है। वहीं पुलिस के द्वारा धंधे में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
इस मामले को लेकर पटना एसपी सिटी दीक्षा ने बताया कि एक महिला के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक राजपथ के पास एक होटल में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी कर कई आपत्तिजनक सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
वहीं छापेमारी के दौरान जांच टीम को यह भी पता चला कि इन्होनें व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए थे। पुलिस ने बताया कि मोबाइल के जरिये ग्राहकों तक लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। इसके बाद ऑनलाइन ही ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। और डिजिटल तरीके से ही ग्राहकों के लिए लड़कियों की बुकिंग की जाती थी। जिसके कुछ साक्ष्य भी पुलिस ने बरामद किये हैं। 
वहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि इस धंधे में होटल संचालक की बड़ी भूमिका थी। वह गलत रैके से पैसे कमाने के लिए होटल में धंधा करवाता था। इस मामले में पुलिस ने भिखना पहाड़ी निवासी नवल किशोर और एक अन्य एमआईजी कॉलोनी के रहने वाले को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस महिला को होटल से मुक्त कराया गया है। वह महिला पटना की ही रहने वाली है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news patna news patna latest news patna khabar patna update crime news illegal prostitution illegal prostitution news