logo

पटना में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाश गिरफ्तार; एक को पैर में लगी गोली

78f.jpg

पटना

पटना में आज पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अधिकारी हेमंत झा को चोट लगने की सूचना है, जबकि एक अपराधी को पैर में गोली लगी है। फिलहाल दिलीप अस्पताल में इलाजरत है। इस दौरान पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर का है।   

20 लाख का सोने-चांदियों का आभूषण उड़ाया
दरअसल यह मामाला फुलवाशरीफ के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की है। सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों ने 19 अप्रैल को एक ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 20 लाख का सोने-चांदियों का आभूषण उड़ा डाला था। मामले में पुलिस को जानकारी मिली थी कि 5-6 अपराधियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और उसके बाद सभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।

एक-एक करके खुले राज
इसी मामले को लेकर पुलिस को खबर लगी कि उदित नामक एक व्यक्ति ने अपराधियों की मदद की थी। आज पुलिस टीम ने कृषि विभाग अनुसंधान के कार्यालय के पीछे स्थित आम के बगीचे में जांच करने पहुंची। जहां पूछताछ में दिलीप और रोहन का भी नाम सामने आया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें एक अधिकारी समेत एक अपराधी घायल हो गए। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। साथ ही बाकि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Tags - Patna police encounter news Bihar crime news Patna Jakkanpur encounter case Patna robbery case 20 lakh jewellery Bihar police कार्रवाई Phulwari Sharif crime news Ramkrishna Nagar robbery case Patna criminals arrested Bihar encounter update police