logo

पटना PMCH के पूर्व प्रिंसिपल स्वास्थ्य मंत्री की कार्रवाई से नाराज, बोले- सुसाइड का मन हो रहा है...

2322.jpg

पटना/बिहार
पीएमसीएच के पूर्व प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने पद से हटाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने  कहा कि मुझे सुसाइड करने का मन हो रहा है...। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण से एक दिन पहले वे बर्न इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसकी जानकारी विभाग के संबंधित अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी। इसी कारण वह स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

अपना पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया
डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि विभाग ने बिना कोई कारण बताओ नोटिस जारी किए उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। उनका कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया। इस कार्रवाई से आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। हालांकि, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लगाए गए इन आरोपों और उनके दावों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।

Tags - PMCH Principal Dr Narendra Pratap Singh PMCH Patna