logo

PM मोदी ने ऑनलाइन भेजी 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की पहली किस्त, CM नीतीश भी रहे उपस्थित

pm_modi_speech_today.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त भेज दी है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन उपस्थित रहे. वहीं राज्यभर से बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता भी इस आयोजन से वर्चुअली जुड़े।

इन पैसों से महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आगे चलकर 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी बिहार सरकार से मिल सकती है।
वहीं प्रधानमत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की और लिखा "बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है"।
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics narendra modi news pm modi news cm nitish kumar news