द फॉलोअप डेस्क
बिहार की पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन को मछली की आकृति वाली मधुबनी पेंटिंग भेंट की, जिसे बिहार की सांस्कृतिक विरासत और मिथिला कला के वैश्विक सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

विदेशों में लगातार बढ़ रही है लोकप्रियता
CM सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी। मधुबनी पेंटिंग मिथिला की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों को दर्शाती है। भारतीय संस्कृति में मछली को समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित सह-अस्तित्व का प्रतीक माना जाता है। इस पेंटिंग की लोकप्रियता विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है।
बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बना रही है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 21, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @Narendramodi जी द्वारा डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन को मछली की आकृति वाली मधुबनी पेंटिंग भेंट किया जाना मिथिला कला और बिहार की लोकसंस्कृति के वैश्विक सम्मान का प्रतीक है।
मधुबनी… pic.twitter.com/VMmG2T8L30
कलाकारों ने जताई खुशी
कला विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी नेताओं को इस तरह की पारंपरिक कलाकृतियां भेंट करना भारतीय लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य के कलाकारों और कला प्रेमियों ने भी इस पहल पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे मिथिला पेंटिंग से जुड़े स्थानीय कलाकारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।