logo

एक महीने में तीसरी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! आम जनता परेशान 

मन2.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में एक महीने में ही तीसरी बार फिर से बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम। नई रेट शुक्रवार सुबह से लागू कर दिया गया है। नई दर के मुताबिक पेट्रोल के दाम ₹110.47 प्रति लीटर औऱ डीजल के दाम ₹119.37 प्रति लीटर कर दिया गया है। यह फैसला IOCL ने लिया है। लगातार पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पेट्रोल ₹110.47 और डीजल ₹96.53 
नई दरों के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में लगभग 96 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब लोगों को 1 लीटर पेट्रोल लेने के लिए ₹110.47 देने होंगे। वहीं डीजल की कीमत में भी 95 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी के साथ ₹96.53 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि प्रीमियम श्रेणी के एक्सपी-95 पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर ₹119.37 प्रति लीटर कर दिया गया है। लगातार पेट्रोल-डीजल में हो रहे बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

उपभोक्ताओं में नाराजगी
यह कोई पहली बार नहीं है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं। मई महीने में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। मीडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के कारण ईंधन में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर सीधा आम जनता पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में इसे लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि इससे रोजमर्रा की जिंदगी महंगी होती जा रही है।

Tags - Bihar petrol price hike Bihar diesel price hike fuel price increase Bihar petrol diesel new rates