logo

प्रशांत किशोर ने बताया, शराबबंदी से बिहार की जनता को कैसे लग रहा हर साल 20 हजार करोड़ का चूना   

PRASHANT_(2)20.jpeg

पटना 

जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने बताया कि बिहार की जनता को शराबबंदी से हर साल कम से कम 20 हजार करोड़ का चूना लग रहा है। इसी के साथ उन्होंने आज पटना में जनसभा को संबोधित कर लालू यादव और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के लागू होने से हर साल बिहार की जनता का 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। बिहार की जनता का यह पैसा उन भ्रष्ट पुलिसवालों और अफसरों की जेब में जा रहा है जो घर-घर होम डिलीवरी करवा रहे हैं। 

जनता को अपनी समस्या के बारे में पता है

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम आपको नीतीश कुमार, लालू यादव और मोदी का उदाहरण देने नहीं आए हैं। हम यहां आपको यह बताने आए हैं कि बबूल की खेती करेंगे तो उस पेड़ से आम नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, "बिहार की जनता को अपनी समस्या के बारे में पता है। लेकिन जनता उस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रही है। बिहार की जनता के पास बस दो ही विकल्प रह गया है, 'एक नागनाथ और एक सांपनाथ'।

वोटरों को दी ये सलाह

किशोर ने आगे कहा, बिहार की जनता को अब साथ मिलकर एक विकल्प खोजना पड़ेगा। बिहार में दल बनाने की प्रक्रिया यह है कि जो आदमी राजनीति में आता है वो दल बना लेता है और खुद उस दल का नेता बन जाता है। उसके बाद अगला नेता अपने बेटा को बना देता है। आम जनता पूरी जिंदगी झंडा लेकर घूमती है और उसके हाथ कुछ नहीं लगता। बिहार में विकल्प तब बनेगा जब बिहार की जनता खुद मिलकर अपना विकल्प बनाएगी।


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Prashant KishorJan SurajLiquor BanBIHAR