logo

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपू पलटने से तीन की मौत; कई घायल

malmas.jpg

नालंदा/बिहार
नालंदा में रविवार को मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपू पलट गई। केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गेट के समीप की है। 

टेंपू का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मलमास मेला घूमने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसा में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतना भयावह थी कि टेंपू का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

घटना के बाद से ट्रक चालक फरार
मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल है। सभी खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं छबीलापुर थाना पुलिस ने मृतक लोगों की मौत की पुष्टि कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags - Nalanda road accident Malmas Mela accident Bihar temple fair accident