द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पटना विवि ने वर्ष 2026-27 में स्नातक और पीजी में दाखिला लेने वाले इच्छुक युवाओं के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि इंटर में उत्तीर्ण छात्र, स्नातक में दाखिला के लिए 9 से 30 मई तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं पीजी में नामांकन लेने वाले छात्र 10 से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं नामांकन प्रक्रिया के अंतिम तारिख को स्पष्ट कर दिया गया है। स्नातक में नामांकन प्रक्रिया सात जुलाई और पीजी में दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी। मेरिट के आधार पर युवाओं का एडमिशन लिया जाएगा। यानि युवाओं को एडमिशन लेने से पहले प्रवेश परीक्षा देना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में पास होंगे केवल वो ही एडमिशन ले पाएंगे। इसमें एलएलबी, बीबीए एलएलबी, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, बीसीए के लिए प्रवेश परीक्षा 13 जून को ली जाएगी। बीएफए (कला एवं शिल्प महाविद्यालय में दाखिला) की प्रवेश परीक्षा 12 जून को ली जाएगी। बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी, फंक्शनल इंग्लिश, एन्वॉयरमेंटल साइंस से स्नातक करने वाले के लिए प्रवेश परीक्षा 14 से 16 जून तक ली जाएगी।
28 जुलाई से शुरु होंगी कक्षाएं -
वहीं पीजी के कई वोकेशनल कोर्सों में 25 जुलाई तक होगा। इसमें पीएमआईआर, एलएलएम, एमएड, बायो केमेस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, ईएसएम, एमएसडब्ल्यू, एमसीए, एमजेएमसी, एम लिस, म्यूजिक और आईएसएम आदि विषयों शामिल है। इन विषयों का इंट्रोडक्शन मीट 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इन विषयों की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होगा। पीयू के एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार एलएलएम, एमएड, मास्टर ऑफ रूरल स्टडीज, इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और पीएमआईआर में दाखिला प्रवेश परीक्षा से ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा 10 से 12 जुलाई को ली जाएगी। बायो केमेस्ट्री (पीजी), बायोटेक्नोलॉजी (पीजी), एन्वॉयरमेंटल साइंस एंड मैनेजमेंट (पीजी), सोशल वर्क (पीजी), कंप्यूटर एप्लिकेशन (पीजी), एमजेएमसी, एमलिस और म्यूजिक की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को ली जाएगी। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी औ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट विभाग में दाखिला इंटरव्यू के आधार पर ही ली जाएगी।