logo

पटना में बनेगा देश का पहला इनडोर वनस्पति उद्यान

उद्यान.jpg

पटना/बिहार
पटना में देश का पहला इनडोर वनस्पति उद्यान बनने जा रहा है। बिहार राज्य पथ विकास निगम ने इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली है। प्रशासनिक सहमति भी उद्यान निर्माण को लेकर मिल गई है। जेपी गंगा पथ के बगल में इसका निर्माण होना है, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस उद्यान को सिंगापुर की तर्ज पर बनाया जाएगा।

पांच एकड़ में होगा वनस्पति उद्यान निर्माण
पांच एकड़ में इस वनस्पति उद्यान का निर्माण किया जाना है। उद्यान चारों तरफ और ऊपर से पूरी तरह घिरा रहेगा। टेंपर्ड ग्लास या पारदर्शी प्लास्टिक की इसकी छत होती है। उद्यान को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए बनाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिससे हवा शुद्ध बनी रहे। इसके अलावा कई सजावटी पौधे और फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। एलोवेरा, जेड प्लांट और विभिन्न प्रकार के कैक्टस के पौधे भी लगाए जाएंगे। साथ ही इसमें लोगों के बैठने और टहलने की भी व्यवस्था रहेगी। 

अंदर प्रवेश करने से पहले पर्यटकों को खरीदना होगा टिकट
इस वनस्पति उद्यान में अंदर प्रवेश करने से पहले पर्यटकों को टिकट खरीदना होगा। बताया जा रहा है कि इसके बगल में पॉली हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा। इसे हरित गृह भी कहा जाता है। पॉली हाउस में पौधों को उगाने के लिए खराब मौसम, कीड़े-मकौड़े और तेज धूप से बचाकर एक नियमित वातावरण बनाया जाएगा। पॉली हाउस में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अलग-अलग प्रकार के दुर्लभ पौधे भी लगाए जाएंगे। यह जगह विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयुक्त माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि वनस्पति उद्यान में आने वाले विद्यार्थी अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधों को नजदीक से देखेंगे, तो उनमें इसके प्रति जागरुकता बढ़ेगी। साथ ही पेड़-पौधों के प्रति विद्यार्थियों में समझ विकसित होगी।

Tags - Patna indoor botanical garden India first indoor botanical garden