logo

पटना में आज भी जारी रहेगा छात्रों का आंदोलन, AISA ने अनिश्चितकालीन धरना देने का किया ऐलान

आइसा1.jpg

Patna Students Protest:
पटना में नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। छात्र संगठन AISA ने गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई थी, जिसके बाद आज भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और दुरूस्त कर दी गई है।

छात्र संघ के अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में
बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को हिरासत में ले लिया है। इसके विरोध मे आइसा ने अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है। इससे पहले दिन में गांधी मैदान से निकले छात्रों को जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की सूचना आई।

पुलिस अधिकारी और जवान भी घायल

वहीं कई पुलिस अधिकारी और जवानों के भी घायल होने की सूचना है। घायलों में IG जितेंद्र राणा, टाउन डीएसपी-2 कामाख्या नारायण, गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पत्रकार नगर SHO सोनू कुमार सहित कई दारोगा, एएसआई और कांस्टेबल शामिल हैं। घटना के बाद पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

Tags - Patna Protest TodayAISA Protest PatnaPU President Sushant Shekhar