द फॉलोअप डेस्क:
पटना (Patna) के मनेर थाना क्षेत्र (Maner police Station) स्थित शेरपुर गंगा नदी (Sherpur Ganga river) इलाके में शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे पटना एसटीएफ (Patna STF) और पुलिस की टीम का अपराधियों से सामना हो गया। इस मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार (Rajneesh Kumar) घायल हो गए। मारे गए तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनकी पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। तीनों हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित थे।

मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई 42 राउंड फायरिंग
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से 18 राउंड, जबकि अपराधियों की ओर से 24 राउंड फायरिंग की गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए हैं। तीनों अपराधियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।