द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना में मेट्रो का ट्रायल आज शुरू हो रहा है। इसके बाद इसे आम नागरिकों के लिए चालु कर दिया जायेगा। जिसके बाद पटना में ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलने की सम्भावना है। फिलहाल ये ट्रायल रन डीपो में बने 800 मीटर लंबे ट्रैक पर शुरू हुआ है, जहां ट्रेन की तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।.jpeg)
डिपो में चार 30 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इनमें से दो ट्रांसफॉर्मर 132 केवी हाई वोल्टेज लाइन को 33 केवी में बदलकर स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और दूसरी बिजली की चीजों को पावर देंगे।
बात करें इसके रूट की तो पहले चरण में पटना मेट्रो को रेड लाइन के नाम से जाना जाएगा। पटना मेट्रो की रेड लाइन न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल को जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी से जोड़ेगी। इसका संचालन प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक रात होने की उम्मीद है। हालांकि इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। 
आपको बता दें कि पटना मेट्रो रेल के डब्बों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है। वहीं नारंगी रंग की बोगियों की छत, गेट और खिड़कियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, नालंदा खंडहर जैसे बिहार के कई प्रतीक चिन्हों को स्थान दिया गया है। जिससे यात्री इस सफ़र का और बेहतर तरीके से आनंद उठा सकते हैं।