logo

2 जुलाई को होने जा रहा है पटना मेट्रो का पहला ट्रायल, CM सम्राट चौधरी ने की समीक्षा बैठक

HL9wuJuaAAA4LND.jpg

बिहार 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी मीटिंग की है। उन्होंने अफसरों को साफ निर्देश दिया है कि मेट्रो का काम तय समय पर और बिना किसी लापरवाही के पूरा किया जाए। इस प्रोजेक्ट में एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। आगामी 2 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी रूट पर मेट्रो का पहला ट्रायल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि काम के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 


2 जुलाई को पटना मेट्रो का ट्रायल रन
बैठक में बताया गया कि आगामी 2 जुलाई 2026 को पटना मेट्रो रेल परियोजना के आदर्श खंड मलाहीपकड़ी तक का ट्रायल रन किया जाएगा। यह राज्य में आधुनिक और मजबूत शहरी परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीएम ने सभी चरणों के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभिन्न बिंदुओं पर निर्माण कार्य में तेजी लाकर प्रोजेक्ट को निर्धारित समय पर पूरा करें।

 

Tags - Patna Metro Bihar News Samrat Choudhary Patna Infrastructure