logo

दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में छात्रों का महाआंदोलन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; मुद्दे और क्या हैं...

Screenshot_2026-08-18_171947.jpg

बिहार 
पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार से छात्रों का बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। दिल्ली और रांची के बाद अब बिहार की राजधानी में भी युवा सड़क पर उतर आए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक वीडियो में एक युवती सड़क किनारे खड़ी होकर कैमरे की ओर देखते हुए पोस्टर थामे नजर आ रही है। आसपास आम नागरिक और वाहन गुजर रहे हैं। माहौल शांत लेकिन विरोध का स्पष्ट संदेश दे रहा है। वहीं बिहार के छात्रों की मांग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जाए। एक बार नीचे दिए गए इस वीडियो को देखें 


झूठे वादों के खिलाफ नारा
छात्र आंदोलन के बीच एक वीडियो चर्चा में सामने आया है, जिसमें एक युवती ने लाल रंग का पोस्टर हाथ में थामकर नारे लगाए। पोस्टर पर साफ लिखा था— “झूठे वादे नहीं सहेंगे, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें!” पोस्टर पर समस्त छात्रगण और बिहार स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता दिलीप कुमार का नाम भी अंकित था।
किन मुद्दों पर है विरोध
छात्र TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी न होने, BPSC, BSSC और BSO जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। फिलहाल, तीन दिनों तक छात्र गर्दनीबाग में धरना देंगे। यदि इस दौरान उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। छात्र संगठन का कहना है कि अब और इंतजार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Tags - Bihar News Student Protest Patna TRE-4 Education News