logo

पटना में गंगा नदी नहाने गए 3 युवक, बचाने के क्रम में डूबे तीनों दोस्त; रेस्क्यू ऑपरेशन कर SDRF की टीम ने निकाले शव 

मनम.jpg

पटना/बिहार
राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। स्नान के दौरान गहरे में पानी में जाने से हुई हादसा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस औऱ SDRF की टीम। रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीनों शव को बाहर निकाल लिया गया है। घटना जिले के पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी घाट का बताया जा रहा है।
 

बचाने के क्रम में डूबे तीनों युवक
सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह लगभग 8 बजे कंगड़बाग निवासी समर कुमार जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है, उसने अपने दो दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में समर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसे देखते हुए उसे बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वे दोनों दोस्त भी तेज धारा की चपेट में आ गए और तीनों ही दोस्त नदी के गहरे पानी में समा गए। 
 

दो दोस्तों की पहचान नहीं हो सकी
घटना के बाद उस इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार में मातम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने तीनों युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। खबर लिखने तक समर के दो दोस्तों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Tags - Patna Ganga river drowning Patna news Bihar drowning accident Gandhi Ghat Patna accident