द फॉलोअप डेस्क
पटना से ICDS ठाकुरगंज की DPO द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि DPO का नाम अनीता कुमारी है। वहीं, पटना की विशेष निगरानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीपीओ अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि यह कार्रवाई शिकायतकर्ता नागेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि DPO ने निलंबन की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और शिकायतकर्ता पर आरोप पत्र गठित कर सस्पेंड कराने की बात कही थी। वहीं, शिकायतकर्ता ने कहा कि मामले को रफा-दफा करने के लिए DPO ने मोटी रकम की मांग की थी।

बहरहाल, मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी इकाई ने पहले आरोपों की जांच की। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही अनीता कुमारी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताते चलें कि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
.jpeg)
शुक्रवार को पटना स्थित निगरानी न्यायालय में DPO की पेशी रखी गई है। वहीं, निगरानी विभाग ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है। यह भी देखा जा रहा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी रिश्वत या भ्रष्टाचार की मांग हो तो उसकी शिकायत जरूर करें।