पटना/बिहार
राजधानी पटना में आज शनिवार सुबह एक अपराधी ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में पति नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रुप से घायल है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

चोरी करने की मंशा से घुसा चोर
जानकारी के मुताबिक, नवाज आलम मॉल में काम करते थे। एक चोर चोरी करने की मंशा से घर में घुसकर मोबाइल चुरा रहा था। दंपति द्वारा इसका विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से दंपती पर वार किया। जिसमें पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रुप से घायल है।

कई जगह मिले खून के धब्बे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। छानबीन के दौरान घर में कई जगह पुलिस को खून के धब्बे मिले हैं। फिलहाल आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और अपराधी की तलाश में है।