logo

मुख्यमंत्री सचिवालय के पास भीषण सड़क हादसा, दो कारों में टक्कर; गाड़ियों के परखच्चे उड़े

3Cc.jpg

पटना/बिहार 

पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय के महज कुछ ही दूरी पर एक सड़क दुर्घटना हुआ। यहां दो कारों के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हुई। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।  

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
दोनों कारों की पहचान एक स्विफ्ट डिजायर और दूसरा किया कंपनी की कार में भिड़ंत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों कारों की स्पीड बहुत तेज थी, जिसके कारण यह घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक कार का पहिया हवा में उछल गया, जबकि दूसरी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाकों में भी तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल उठने लगे हैं।

Tags - Patna road accident CM Secretariat accident Bihar car collision Swift Dzire Kia crash