logo

पुण्यतिथि विशेष : पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

CM_SAMRAT_IM,AG_E-87E7E.jpg

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज पाटलिपुत्र पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियां दोहराईं 
“हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं। सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय के प्रति अटल का समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनका विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण भारतीय राजनीति की अमूल्य विरासत है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा को फूलों से सजाया गया और मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजय कुमार गुप्ता, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र ग्रान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
 

Tags - Patna News Samrat Chaudhary Atal Bihari Vajpayee Bihar Politics BJP