logo

पटना में आज AISA का राजभवन मार्च, पेपर लीक से लेकर PU अधिनियम तक उठेंगे मुद्दे

aisa.jpg

पटना

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आज पटना के राजभवन घेराव करने वाली है। दोपहर 12 बजे गांधी मैदान गेट सं-10 से पैदल मार्च करते हुए बड़ी संख्या में छात्र, शोधार्थी, शिक्षक और कर्मचारियों की संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह मार्च आइसा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन जिसमें कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीजेपी के समर्थन में निकाला है।

पिछले दिन भी दिया गया धरना
साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के खिलाफ है। राजभवन मार्च में पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को समाप्त करने के प्रस्ताव का विरोध भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। आइसा का आरोप है कि इस अधिनियम को खत्म करने का प्रयास विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक स्वायत्तता पर हमला है। संगठन का कहना है कि विशेष अधिनियम के तहत संचालित पटना विश्वविद्यालय की स्वतंत्र शैक्षणिक और प्रशासनिक पहचान है, जिसे कमजोर करने से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होंगे। इस मार्च से एक दिन पहले पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ और कॉलेज कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया गया, जिसमें आइसा की पटना विश्वविद्यालय इकाई ने भी हिस्सा लिया। 

किन मांगों के साथ हो रहा मार्च
आइसा सचिव सबा आफरीन ने कहा कि विश्वविद्यालयों को सरकारी कार्यालय की तरह नहीं चलाया जा सकता। संगठन ने पेपर लीक की जांच, शिक्षा में भ्रष्टाचार पर रोक, फीस वृद्धि वापस लेने, पीएचडी शोधार्थियों के लिए नॉन-नेट फेलोशिप लागू करने, 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता खत्म करने और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम समाप्त करने के प्रस्ताव को वापस लेने जैसी मांगें उठाई हैं।

Tags - AISA Raj Bhavan MarchPatna University Act 1976