पूर्णिया/बिहार
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलकर सांसद ने मुजफ्फरपुर अस्पताल में हुए हादसा और निजी नर्सिंग होमों की कथित मनमानी का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल उठाकर भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने घटना को 'नरसंहार' करार देते हुए दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मी से भी मुखातीब हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने राज्यपाल ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सुरक्षा घटाने को लेकर क्या बोले?
इस दौरान जब मीडिया ने पप्पू यादव से लालू-राबड़ी के सुरक्षा घटने को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि सरकार जनता को असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करके सम्राट सरकार सुरक्षा और सरकारी आवास जैसे विषयों को राजनीतिक रंग देना चाहती है। सांसद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ प्रभावशाली लोगों और बड़े उद्योगपतियों को जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सुरक्षा विवाद खड़ा करने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

खान सर के कोचिंग हमले मामले में क्या कहा?
इस दौरान जब मीडिया द्वारा खान सर के कोचिंग पर हमला मामले में सवाल पूछे गए तो उन्होंने दोनों शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षक बताते हुए कहा कि उन्हें अपराधी की तरह पेश करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग लाखों छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। हालांकि उन्होंने जोर देते हुए आगे कहा कि कानून अपना काम करे, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई में संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता बताई।