logo

गर्दनीबाग में 4 मई को विशाल धरना देंगे पंचायत सचिव कर्मी, संघ ने दी चेतावनी 

50न.jpg

बिहार
बिहार में राज्य पंचायत सचिव संघ ने 4 मई को विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पटना के गर्दनीबाग में धरना दिया जाएगा। इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर दिया।    

अनिश्चितकालीन हड़ताल का 21वां दिन
बिहार में पंचायत सचिव कर्मचारी पिछले 20 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आज मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का 21वां दिन है। उनका आरोप है कि 15 मई 2025 को सरकार और संघ के बीच एक समझौता हुआ था, जिसका अब तक पूरी तरीके से अनुपालन नहीं किया गया है। इससे नाराज होकर पंचायत सचिव कर्मी 8 अप्रैल 2026 से ही पांच सूत्री मांगों के साथ हड़ताल पर है। दरअसल उनका आरोप है कि पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों  को लगातार प्रताड़ित किया जाता है, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

मुख्य मांगे
विज्ञप्ती जारी कर संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, उनका हड़ताल जारी रहेगा। उनकी मांगों में शामिल 
•    2005 पंचायत सचिवों  के लिए एकमुश्त जिला स्थानांतरण आदेश जारी करना 
•    शैक्षणिक योग्यता स्नातक तय करते हुए 4200 रुपये ग्रेड पे लागू करना 
•    पदनाम बदलकर ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी करना 
•    न्यूनतम 2000 रुपये परिवहन भत्ता स्वीकृत करना 
•    बीपीआरओ पद पर पदोन्नति के लिए 55 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा समाप्त करना  शामिल है।

संघ ने चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की कोई प्रशासनिक या जनसमस्या उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Tags - Patna protest May 4 Bihar Panchayat Secretary strike Panchayat Secretary protest Gardanibagh Bihar employees strike 2026 Panchayat Sachiv union demands Bihar