logo

PM मोदी के पूर्णिया दौरे को विपक्ष ने बताया जुमला दिवस, तेजस्वी बोले- एक रैली पर खर्च होते हैं 100 करोड़

modi0123.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया आने वाले हैं। जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी बीच उनके इस दौरे को लेकर विपक्ष के नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं। पूर्णिया दौरे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जुमले बाज बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक 12 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें एक गाना बज रहा है। गाने के बोल हैं- एक एक वोट की सिफारिश, आज होगी बिहार में जुमलों की बारिश। वहीं उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि आज बिहार में जुमला दिवस है। जुमला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 
वहीं लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को जुमलेबाज बताते हुए लिखा "आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, आज पूर्णिया में जुमलों की बारिश करने से पूर्व कृपया अपने सभा स्थल से 2-3 किलोमीटर के दायरे में अवस्थित जर्जर ग्रामीण सड़क, शिक्षकविहीन स्कूल, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र तथा महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पलायन से परेशान महिलाओं व युवाओं की जनसमस्या आपको जाननी चाहिए। पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्थिति कल आपने अवश्य ही देखी होगी। महोदय, आपकी एक रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है।"

उन्होंने आगे कहा कि "आप बिहार में कई रैलियां कर चुके है। हजारों करोड़ की इतनी बड़ी धनराशि से तो बिहार के स्कूलों की चारदीवारी, खेल के मैदान तथा लड़कियों के लिए स्कूल में अलग से शौचालय का निर्माण हो सकता था, स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन और दवा का प्रबंध हो सकता था। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को लेकर कहा कि आपके आने से शिक्षकों से पढ़ाना छुड़वाकर कंडक्टर बना दिया जाता है तथा सरकारी कर्मचारियों, जीविका दीदियों, आशा-ममता, शिक्षा मित्र, विकास मित्र और आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं को भीड़ लाने का मुश्किल टारगेट और तनाव दिया जाता है।"
उन्होंने आगे लिखा "प्रधानमंत्री जी, क्या आपको याद है आपने 11.5 वर्ष पूर्व इसी पूर्णिया जिला से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था? क्या हुआ आपकी उस जुबान का? क्या आप फिर चुनाव पूर्व बिहारवासियों को ऐसे ही झूठ और जुमले बेचने आ रहे है? प्रधानमंत्री जी, आप 11 वर्षों की अपनी केंद्र तथा 20 सालों की  NDA सरकार की विफलताएं देख जोर-जोर से जंगलराज-जंगलराज कहिए ताकि आपकी असफलताएं और जनहित के मुद्दे इस काल्पनिक शोर में दब जाएं। लेकिन बिहार और बिहारवासी आपके बनावटीपन से अब अच्छे से अवगत हो चुके है इसलिए बिहार में अब  फिर झूठ नहीं चलेगा।"

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news PM narendra modi narendra modi purnia news purnia latest news lalu yadav lalu yadav news tejashwi yadav news rjd news