द फॉलोअप,बिहार
सम्राट सरकार की आज पांचवीं बड़ी बैठक शाम साढ़े 5 बजे बुलाई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंगलवार मॉडल अब खत्म मानी जा रही है। नीतीश कुमार आमतौर पर मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाते थे, लेकिन सम्राट सरकार बुधवार को बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नौकरी, विकास योजनाओं और नई नीतियों पर लग सकती है मुहर।

अब बुधवार को होगी बैठक
बिहार की राजनीति में पूर्व से चली आ रही परंपरा को अब सम्राट सरकार ने बदल दिया है। जहां पहले नीतिश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को बुलाई जाती थी, वहीं अब सम्राट चौधरी सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए बुधवार को कर दिया है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि मुख्य़मंत्री का इस बैठक में नौकरी, विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना सहित कई नई नीतियों से जुड़े मुद्दों पर मुहर लगा सकते हैं।

कई मुद्दों पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री ने यह फैसला प्रशासनिक जरुरतों और कार्यशैली में बदलाव को देखते हुए लिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नई व्यवस्था के पीछे निर्णय प्रक्रिया को अधिक लचीला और तेज बनाने की रणनीति बताई जा रही है। आज कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है। राज्य के युवाओं को रोजगार देने और लंबित बहाली प्रक्रियाओं को गति देने के लिए सरकार अहम फैसले ले सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और तकनीकी विभागों में नई नियुक्तियों को लेकर भी प्रस्ताव आने की चर्चा है। इसके अलावा सड़क, पुल, पेयजल, बिजली और शहरी विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को स्वीकृति मिल सकती है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर भी फैसला संभव है। फिलहाल अब सबकी निगाहें शाम साढ़े 5 बजे बैठक पर टिकी हुई है।