द फॉलोअप,बिहार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज रविवार से सद्भाव यात्रा शुरु कर रहे हैं। तीर निशान, तय निशांत पार्टी का संकल्प स्पष्ट। निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा राज्य के पश्चिम चंपारण जिले से शुरु होगी। यात्रा के दौरान वे संगठन को मजबूत करने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

निश्चय रथ से निकलेंगे निशांत
जदयू की सदस्यता हासिल करने के बाद निशांत कुमार की यह पहली यात्रा है। बताया जा रहा है कि निशांत आज निश्चय रथ से निकलेंगे। इस यात्रा में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, स्थानीय सांसद, विधायक और विधान परिषद सहित जिला और पंचायत स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

जनता में उत्साह
बिहार की जनता में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे एक नया युग का आरंभ मान रहे हैं। इस मौके पर जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, वाल्मीकिनगर से सांसद सुनील कुमार, बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह और अरविंद निषाद भी शामिल रहेंगे। उनका कहना है कि अब बिहार, विकास, सद्भाव और सामाजिक न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का संकल्प स्पष्ट है तीर निशान, तय निशांत।