logo

पटना में एक साथ 3 ट्रांसजेंडर को नियुक्ति पत्र देंगे नीतीश कुमार, तीनों बनेंगे दारोगा

bihar_police.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना में 21 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे। इस दौरान पहली बार बिहार में ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इनमें 2 ट्रांसमेन और 1 ट्रांसवुमेन शामिल हैं। आपको बता दें,बिहार देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां एक साथ 3 ट्रांसजेंडरों को दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 

नवनियुक्त दारोगा में 1 ट्रांसवुमेन और 2 ट्रांसमेन
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर 3 ट्रांसजेंडरों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इनमें मानवी मधु कश्यप पहली ऐसी ट्रांसवुमेन हैं, जो दारोगा बनी है। जबकि, रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमेन है। 21 अक्टूबर को गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में होगा।

लंबे संघर्ष का मिला फल 
जानकारी हो कि लंबा संघर्ष करने के बाद 2021 में पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद, राज्य सरकार ने बीपीएसएससी को पुलिस सेवाओं में तीसरे लिंग की भर्ती करने को कहा था। राज्य के गृह विभाग ने भी इस मामले में पटना हाईकोर्ट की 2 सदस्यीय पीठ के समक्ष एक हलफनामा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि सरकार राज्य के हर जिले में तीसरे लिंग वर्ग से 1 सब-इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल तैनात करेगी। इस बार आयोग की ओर से जारी 1,275 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 822 पुरुष, 450 महिलाएं और 3 ट्रांसपर्सन शामिल थे।


 

Tags - Nitish Kumar appointment letter 3 transgenders Patna Bihar News