logo

अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से की बात; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp_Image_2026-06-29_at_12_56_43_PM_(1).jpeg

पटना
पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पार्टी के मुख्य कार्यालय का अचानक दौरा किया।सुरक्षाकर्मियों के साथ यह अचानक निरीक्षण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल के महीनों में नीतीश कुमार पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। औचक निरीक्षण और भ्रमण
नीतीश कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के JDU कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी कार्यालय का पूरा भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ JDU MLC संजय गांधी भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक कार्यालय में रुके और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।  यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से नीतीश कुमार अचानक ही जेडीयू ऑफिस पहुंचे हो। बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह का वाकया देखने के लिए मिला है। इस तरह से देखा गया कि नीतीश कुमार भले ही बिहार के मुख्यमंत्री अब नहीं रहे हो, लेकिन पार्टी से जुड़े कामकाज को लेकर वे लगातार एक्टिव हैं और देखरेख कर रहे हैं।

Tags - Nitish Kumar JDU Bihar Politics Patna News Breaking News