logo

पटना में आज सुबह नीतीश कुमार पहुंचे MLC क्वार्टर, अतिथि शाला का किया उद्घाटन 

BIHA5EF.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना में आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार MLC क्वार्टर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने क्वार्टर परिसर में नवनिर्मित आधुनिक अतिथि शाला का उद्घाटन किया। बता दें कि इस अतिथि शाला में पुस्तकालय, जलपान गृह समेत कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौके पर मौजूद रहे।

इसके अलावा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।  बताया जा रहा है कि नई अतिथि शाला आधुनिक सुविधाओं से लैस है। राज्य के जनप्रतिनिधियों को ठहरने और कार्य करने में सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। दरअसल इस नई अतिथि शाला बनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य- जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी तरीके से कर सकें।

Tags - Patna news Nitish Kumar inauguration MLC quarter Patna guest house inauguration Bihar Bihar CM Nitish Kumar Samrat Choudhary deputy CM Vijay Kumar Sinha deputy CM Awadhesh Narayan Singh विधान परिषद Prem Kumar speaker Bihar Vijay Choudhary ministe