द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले विधानसभा चुनावों में जीत के बाद रिकॉर्ड 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साल 2025 के चुनावों के उपरांत यह उनकी पहली राज्यव्यापी यात्रा है, जबकि मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी कुल 16वीं यात्रा है। गौरतलब है कि चुनावों से पूर्व उन्होंने 'प्रगति यात्रा' की थी, जिसके दौरान राज्य के विकास के लिए 400 से अधिक परियोजनाओं की घोषणा की गई थी।.jpeg)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का विस्तृत शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसके तहत वे आज से राज्य के विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीतीश कुमार 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद 19 जनवरी को वे सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा के अगले चरणों में वे 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सीवान, 22 जनवरी को सारण, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और अंततः 24 जनवरी को वैशाली जिले में उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और जनता से सीधा संवाद करना है। यात्रा के दौरान वे आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान भी देंगे।