logo

जातिगत जनगणना : सहयोगी BJP से अलग नीतीश कुमार की राह ,जातिगत जनगणना पर काम शुरू करने का फैसला!

सहयोगी BJP से अलग नीतीश कुमार की राह ,जातिगत जनगणना पर काम शुरू करने का फैसला!

 पटना : 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जातिगत जनगणना को लेकर अपना पक्ष और साफ़ कर दिया है।जातिगत जनगणना के लिए 27 मई को रखी बैठक से पहले  उन्होंने कहा है कि जातिगत जनगणना पर सभी दलों का विचार जानने के लिए हमने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।हमने बैठक 27 मई को आयोजित करने को लेकर पार्टियों से बात की है ,लेकिन कुछ पार्टियों ने इसका जवाब नहीं दिया हैं।उनका जवाब आने के बाद की प्रक्रिया बैठक हैं। उसके बाद लेकर प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो जायेगा और फिर हम काम शुरू कर देंगे। 

हर एक पार्टी सहमत नहीं लेकिन जवाब की प्रतीक्षा 
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हर एक पार्टी से उसका पक्ष जानने के लिए बातचीत जारी हैं। सभी सहमत नहीं हैं। लेकिन ,हमें उनके जवाब की प्रतीक्षा हैं। 

सहयोगी पार्टी बीजीपी की सामने आई प्रतिक्रिया 
 बिहार में जातिगत जनगणना की मांग तेज है। लेकिन ,नीतीश कुमार सरकार  की सहयोगी पार्टी बीजेपी की राय जातिगत जनगणना के हक में नहीं हैं। बीजेपी के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे पर विचार विमर्श कर रही है। हम जल्द फैसला करेंगे। वही 27 मई को होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब बैठक होगी तो पता चल जायेगा।