logo

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में पहली बार मानसून सत्र में लिया हिस्सा, सभापति से की मुलाकात

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में पहली बार मानसून सत्र में लिया हिस्सा, सभापति से की मुलाकात

Monsoon Session:
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लिया। सदन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार ने संसद भवन में उपराष्ट्रपती एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार का राज्यसभा सदस्य के तौर पर यह पहला संसदीय सत्र है। उन्होंने इसी साल अप्रैल में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी।

 

 

Tags - Nitish Kumar Rajya SabhaBihar Former Chief MinisterMonsoon Session 2026