पटना
राज्यसभा चुनाव में जीत के ठीक एक दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जदयू के वरिष्ठ नेता, सलाहकार और पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
केसी त्यागी साल 2003 में समता पार्टी के जदयू में विलय के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। हालांकि पिछले कुछ समय से पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका कम हो गई थी और कई मुद्दों पर पार्टी ने उनके बयानों से दूरी भी बनाई थी।
.jpg)
बयान में जताई वैचारिक प्रतिबद्धता
अपने इस्तीफे के बाद जारी बयान में त्यागी ने कहा कि उन्होंने इस बार पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता दलितों, किसानों और वंचित वर्गों के हितों के प्रति पहले की तरह बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति व्यक्तिगत सम्मान को भी बरकरार बताया।
त्यागी ने संकेत दिया है कि वे 22 मार्च को नई दिल्ली में अपनी आगे की राजनीतिक रणनीति का खुलासा करेंगे। माना जा रहा है कि वे जल्द ही किसी अन्य दल में शामिल हो सकते हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
.jpeg)
