logo

नीतीश कुमार ने बाखोरापुर में मां काली का लिया आशीर्वाद, बिहार की समृद्धि की कामना

नीतीश3.jpg

बाखोरापुर/भोजपुर
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां काली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की भी कामना की। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में जदयू और एनडीए कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। नीतीश कुमार के मंदिर पहुंचते ही  उन्होंने नारे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

स्थानीय लोगों में काफी उत्साह 
पूजा-अर्चना के बाद बाखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व  में ट्रस्ट के सदस्यों ने नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर के विकास, पर्यटन विभाग के माध्यम से बाखोरापुर महोत्सव के आयोजन समेत कई मांगें रखी गईं। नीतीश कुमार ने ट्रस्ट की मांगों पर विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इन नेताओं की रही मौजूदगी
मौके पर बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधा चरण शाह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नीतीश कुमार का बाखोरापुर मां काली मंदिर दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और पर्यटन संभावनाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags - Nitish Kumar Bakhorapur TempleBakhorapur Maa Kali Temple